रायपुर(खबरगली) रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (अंबेडकर अस्पताल) के इमरजेंसी विभाग में मंगलवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमरजेंसी वार्ड में लगे एसी में ब्लास्ट होने के बाद आग लगी, जिससे पूरे वार्ड में धुआं फैल गया।
घटना के समय वार्ड में कई मरीज भर्ती थे। धुआं फैलते ही डॉक्टरों और अस्पताल कर्मचारियों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल के दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया।