रायपुर (khabargali) प्रदेश में गुरुवार से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत हुई। धान खरीदी के पहले दिन 14562 किसानों के द्वारा लगभग 55 हजार मीट्रिक टन धान बेचा गया। धान खरीदी के लिए कुल 24 हजार 748 टोकन जारी किए गए थे। इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बालोद जिले के भाठागांव (बी) धान खरीदी केन्द्र से प्रदेशव्यापी धान खरीदी महापर्व का शुभारंभ किया। धान खरीदी 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। वहीं, सीएम ने सोशल मीडिया में धान खरीदी की शुरुआत होने पर किसानों को बधाई दी।
सीएम साय ने सोशल मीडिया में लिखा