21 अगस्त को धमतरी में सजेगा जनजातीय कारीगर एम्पैनलमेंट मेला खबरगली Chhattisgarhi art to gain global recognition; tribal artisan empanelment fair to be held in Dhamtari on August 21. raipur chhattisgarh news khabargali

रायपुर (खबरगली)  जनजातीय कारीगरों, हस्तशिल्पियों और वनोपज संग्राहकों की किस्मत बदलने और उनकी पारंपरिक कला को वैश्विक मंच देने के उद्देश्य से धमतरी जिले में आगामी 21 अगस्त 2026 को विशाल ‘जनजातीय कारीगर सूचीबद्ध (एम्पैनलमेंट) मेला’ आयोजित होने जा रहा है। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के अधीन संचालित ट्राइफेड (TRIFED) और जिला प्रशासन धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में यह विशेष आयोजन किया जा रहा है।