21 लोगों की मौत और 61 लोग घायल खबरगली Missile-like blast at a fireworks factory in China kills 21 and injures 61 big news latest news khabargali

चीन (खबरगली) चीन के एक पटाखा फैक्ट्री में हुए बड़े धमाके में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 61 लोग घायल हो गए हैं।  चीन के सरकारी टीवी के अनुसार, यह धमाका सोमवार को शाम करीब 4:43 बजे हुनान प्रांत के लियूयांग शहर में स्थित लियूयांग हुआशेंग फायरवर्क्स मैन्युफैक्चरिंग एंड डिस्प्ले कंपनी में हुआ। सामने आए वीडियो में लगातार धमाके होते दिखे, और पहाड़ों से घिरे एक ग्रामीण इलाके में बहुत बड़ा धुएं का गुबार आसमान में उठता नजर आया।  यह विस्फोट सोमवार शाम को हुआ।