27 workers feared trapped. Latest News hindi News khabargali

सिक्किम(खबरगली) सिक्किम के नामची जिले के मामरिंग स्थित समरदुंग सुरंग में सोमवार को लैंडस्लाइड के बाद एंट्री गेट बंद हो गया। हादसे के बाद सुरंग के अंदर काम कर रहे 27 मजदूरों के फंसने की आशंका जताई गई है। इनमें से 10 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 3 मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। वहीं, 17 मजदूरों के अब भी सुरंग के भीतर फंसे होने की आशंका है। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि फंसे मजदूरों की वास्तविक संख्या 27 से कम या अधिक भी हो सकती है।

मीथेन गैस लीक की आशंका, रेस्क्यू में आ रही मुश्किलें