5 injured in avalanche at Zojila Pass‌ hindi news latest news big News khabargali

श्रीनगर (खबरगली) लद्दाख के जोजिला दर्रा पर शुक्रवार को आए भीषण हिमस्खलन में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हो गए। यह हादसा श्रीनगर-लेह हाईवे के लद्दाख वाले हिस्से में हुआ, जहां कई वाहन बर्फ के नीचे दब गए। 

शुरुआत में अधिकारियों ने किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं की थी, लेकिन राहत और बचाव अभियान के दौरान जब मलबे में दबे वाहनों को निकाला गया, तो उनमें से 6 लोगों के शव बरामद हुए। वहीं 5 घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।