5 promising students from the state achieve success

रायपुर (खबरगली ) संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा शुक्रवार, 6 मार्च 2026 को सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में छत्तीसगढ़ के कम से कम पांच युवाओं ने शानदार रैंक हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।

सफलता के प्रमुख सितारे

वैभवी अग्रवाल (रायपुर): इन्होंने पूरे देश में 35वीं रैंक हासिल कर छत्तीसगढ़ में टॉप किया है।