बिलासपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ की रेल कनेक्टिविटी और रेलवे अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 10,783 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन महत्वपूर्ण मल्टी-ट्रैकिंग रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं के तहत करीब 656 किलोमीटर रेल नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा। परियोजनाओं के पूरा होने से छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों के 14 जिलों और करीब 4,790 गांवों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। लगभग 56 लाख आबादी को इसका प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ मिलने की संभावना है।
- Today is:
