आईएएस-आईपीएस के डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी

रायपुर (खबरगली) राज्य शासन ने प्रदेश में कार्यरत अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों को बड़ी राहत दी है। राज्य शासन ने अधिकारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए इसे 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कर दिया है। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ 1 जुलाई 2026 से मिलेगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।