approved 8.25% interest rate

नई दिल्ली (खबरगली) केंद्र सरकार ने निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) की ब्याज दर को मंजूरी दे दी गई है, जो 8.25% निर्धारित की गई है। यह फैसला 7 करोड़ से अधिक EPFO सदस्यों के लिए राहत भरा है, क्योंकि इससे उनके रिटायरमेंट फंड में स्थिर वृद्धि होगी। इस ब्याज दर को शनिवार, 24 मई 2025 को अंतिम मंजूरी दी गई, जिसके बाद जल्द ही सदस्यों के खातों में ब्याज राशि जमा की जाएगी।