बैंक से निकले बुजुर्ग से साढ़े तीन लाख की लूट

कवर्धा (खबरगली)  कवर्धा शहर में दिनदहाड़े बैंक के बाहर साढ़े तीन लाख रुपए की लूट की वारदात से सनसनी फैल गई। दर्रीपारा स्थित स्टेट बैंक के पास एक बुजुर्ग से नकदी से भरा बैग छीनकर भाग रहे युवक को स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए दौड़ाकर पकड़ लिया। गुस्साई भीड़ ने आरोपी की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार बुजुर्ग अपने निजी कार्य के लिए स्टेट बैंक से 3 लाख 50 हजार रुपए निकालकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे आरोपी ने उनके हाथ से रुपयों से भरा बैग झपट लिया और भागने लगा।