राहुल गांधी ने कहा- FIR हो, मुकदमा दर्ज हो या विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएं, मैं किसानों के लिए लड़ूंगा
नई दिल्ली (खबरगली) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने को लेकर एक प्रस्ताव पेश किया गया है। उनके चुनाव लड़ने पर भी आजीवन प्रतिबंध की मांग की गई है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने यह मूल प्रस्ताव (सब्सटैंटिव मोशन) पेश किया है। उन्होंने कहा है- मैंने एक प्रस्ताव दिया है, जिसमें मैंने बताया है कि राहुल गांधी सोरोस फाउंडेशन, फोर्ड फाउंडेशन और USAID से जुड़े रहते हैं। वह थाईलैंड, कंबोडिया, वियतनाम और अमेरिक