रायपुर (खबरगली ) राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन पूरी तरह प्रभावी है। प्रशासनिक कामकाज में कसावट आई है और सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है।
धान खरीदी की जोरदार तैयारियां किसानों में उत्साह
नए खरीफ सीजन के लिए धान खरीदी की व्यापक तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं।