बस में मिला 29 किलो चांदी से भरा बैग

महासमुंद (khabargali) ओडिशा बार्डर पर सिंघोड़ा पुलिस पुलिस व साइबर सेल की टीम ने एक यात्री बस में एक व्यक्ति को 29 किलो चांदी की बिस्किट की अवैध तस्करी करते हुए पकड़ा। जबकि, 20 अक्टूबर को ही पुलिस ने 22 लाख रुपए नकदी राशि अवैध रूप से ले जाते दो लोगों को पकड़ा था।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा से चलने वाली महापात्र बस में एक व्यक्ति लोहराचट्टी ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा है। बैग में कुछ संदिग्ध सामान रखा है। सूचना पर पुलिस की टीम रेहटीखोल एनएच-53 पर यात्री बस को रोका। यात्रियों के बैग की तलाशी ली गई।