better lives and dignity of workers

50,000 कामगारों के लिए वातानुकूलित आवास, रोज 1 लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था

अहमदाबाद (खबरगली ) अदाणी ग्रुप के फाउंडर चेयरमैन गौतम अदाणी ने इंटरनेशनल लेबर डे के मौके पर ग्रुप के भविष्य की रणनीति साझा की। उन्होंने कहा कि अब कंपनी अपनी प्रगति को सिर्फ प्रोजेक्ट या एसेट्स से नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगी पर पड़ने वाले असर से भी मापेगी। इंटरनेशनल लेबर डे के मौके पर ग्रुप के कर्मचारियों और साझेदारों को संबोधित करते हुए गौतम अदाणी ने कहा कि अदाणी ग्रुप, जो देश के 24 राज्यों में 700 से ज्यादा कार्य स्थलों का संचालन करता है और करीब 4 लाख कर्मचारियों, पार्टन