भिलाई की रेल से रफ्तार पकड़ेगा देश खबरगली BSP bags mega order for 14.23 lakh tonnes; the nation will pick up speed with rails from Bhilai. hindi news bhilai news khabargali

भिलाई (खबरगली)  बीएसपी के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 बड़ी उम्मीदों और संभावनाओं के साथ शुरू हुआ है। भारतीय रेलवे से संयंत्र को 14.23 लाख टन रेल पटरी का एक विशाल मेगा ऑर्डर प्राप्त हुआ है। यह ऑर्डर न केवल बीएसपी की उत्पादन क्षमता को नई दिशा देगा, बल्कि संयंत्र की लाभप्रदता और सेल की बाजार स्थिति को सुदृढ़ करने में एक संजीवनी की भूमिका निभाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार, यह ऑर्डर बीएसपी की उत्पादन इकाइयों को व्यस्त रखने और उनकी क्षमता का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।