भोपाल से गिरफ्तार हुआ आरोपी खबरगली Manager had committed robbery in Bhilai cinema hall

भिलाई (khabargali) मुक्ता सिनेमा में 9 दिसंबर 2024 को हुई लूट के आरोपियों का पता चल गया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को भोपाल मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड में लिया है। जिस आरोपी को पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया है, उसका नाम सुनील सिंह राजपूत (28 साल) है। वह पहले मुक्ता सिनेमा में मैनेजर की पोस्ट में नौकरी करता था। इसके बाद उसने जॉब छोड़ दी थी। उसने पुलिस को बताया कि उसे मुक्ता सिनेमा के लॉकर की चाबी के बारे में पहले से जानकारी थी।