breathed his last at Raipur AIIMS raipur chhattisgarh raipur khabargali

रायपुर (खबरगली)   छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। रिटायर्ड  वरिष्ठ पूर्व आईएएस अधिकारी बीकेएस रे का निधन हो गया है। अपने लंबे प्रशासनिक अनुभव, कुशल कार्यशैली और जनहितकारी दृष्टिकोण के लिए पहचान रखने वाले बीकेएस रे ने शासन-प्रशासन में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनके निधन पर कई वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार रायपुर एम्स में चल रहा था। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक, शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्रों में शो