छत्तीसगढ़ के 36 नर्सिंग कॉलेजों को अचानक नोटिस

रायपुर (खबरगली) पं. दीनदयाल उपाध्याय हैल्थ साइंस एंड आयुष विश्वविद्यालय ने प्रदेश के 36 निजी नर्सिंग कॉलेजों को नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई हाईकोर्ट के अधिवक्ता के माध्यम से दिए गए लीगल नोटिस के बाद की गई है। विश्वविद्यालय ने संबंधित कॉलेजों से नोटिस में बताई गई कमियों को लेकर तथ्यात्मक जानकारी मांगी है। कॉलेज प्रबंधन को अपना जवाब 9 सितंबर तक विश्वविद्यालय में प्रस्तुत करना होगा।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी नोटिस