छत्तीसगढ़ के स्कूलों में गूंजेंगे वैदिक मंत्र और सरस्वती वंदना

रायपुर (खबरगली)  छत्तीसगढ़ की शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार ने एक बड़ा और नीतिगत फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश के स्कूलों में आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और संस्कारों का समावेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस कड़ी में स्कूली पाठ्यक्रम और दैनिक गतिविधियों में पारंपरिक श्लोकों, सरस्वती वंदना, शांतिपाठ और भोजन मंत्रों को दोबारा शामिल किया जा रहा है। सरकार के इस कदम का प्रदेश के संत समाज ने खुलकर स्वागत किया है।