रायपुर (खबरगली) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार ने गन्ना किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए शक्कर कारखानों में गन्ने की खरीदी दर 355 रुपये से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से किसानों को प्रति क्विंटल 70 रुपये अधिक मिलेंगे। खास बात यह है कि पेराई सत्र 2025-26 में खरीदे गए गन्ने का भुगतान भी बढ़ी हुई दर के अनुसार किया जाएगा। यह निर्णय भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल के आंदोलन और सरकार के साथ हुई चर्चा के बाद लिया गया। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के गन्ना किसानों को आर्थिक राहत
- Today is:
