रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक 11 अक्टूबर को होगी। सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, कैबिनेट की बैठक रविवार को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन, रायपुर में आयोजित की जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री साय के साथ प्रदेश के मंत्री शामिल होंगे। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों और महत्वपूर्ण प्रशासनिक विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
मुख्यमंत्री निवास में होगी बैठक
