छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का खतरा

रायपुर (खबरगली)  छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में एक दिन में 24 नए मरीज सामने आए हैं। नए मामलों के बाद प्रदेश में स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 108 हो गई है।रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से 87 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। वहीं 21 मरीजों का उपचार घर पर किया जा रहा है। राजधानी रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज सामने आने के कारण स्वास्थ्य विभाग की निगरानी भी बढ़ी है।

एक दिन में मिले 24 नए मरीज