cricket academy in Raipur

रायपुर (खबरगली)। टर्मिनेटर विप्रा राज्य स्तरीय स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-6 का शानदार शुभारंभ रोमांचक क्रिकेट मुकाबले के साथ हुआ। उद्घाटन मुकाबले में एमजीएम स्कूल रायपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मॉडल इंग्लिश स्कूल रायपुर को 69 रनों से करारी शिकस्त दी। एमजीएम स्कूल के भावेश पांडे को 32 रनों की महत्वपूर्ण पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।