CSK के साथ निभाएंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली (खबरगली) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खिलाड़ी के तौर पर संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। हालांकि, वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ जुड़े रहेंगे। फ्रेंचाइजी ने उन्हें IPL 2027 सीजन से पहले टीम का मेंटर नियुक्त किया है। यह घोषणा IPL 2027 के रिटेंशन की अंतिम समय-सीमा से कुछ घंटे पहले की गई।