रायपुर (खबरगली) रायपुर जिला अस्पताल पंडरी के गायनी विभाग में डॉक्टरों की लापरवाही से डिलीवरी के बाद एक प्रसूता की मौत हो गई। मामले की जांच के लिए बुधवार को स्वास्थ्य संचालनालय की टीम पहुंची। उन्होंने डॉक्टरों के अलावा स्टाफ से बातचीत की। मामले में नेहरू मेडिकल कॉलेज में पीजी कर रही एक छात्रा की लापरवाही की बात सामने आ रही है। घटना शनिवार की रात की बताई जा रही है।
ऑपरेशन से कराई गई डिलीवरी
