died due to hunger and thirst cgnews bignews khabargali

भिलाई(khabargali) सऊदी अरब में काम करने गए भिलाई सेक्टर-7 निवासी मोहम्मद शेहजाद खान की मौत हो गई। शेहजाद सऊदी के रेगिस्तान रुब-अल खाली में फंस गया था। उसके जीपीएस ने काम करना बंद कर दिया था। तीन दिन तक रेगिस्तान में भटकता रहा। उसे भोजन पानी नहीं मिला, जिससे उसकी मौत हो गई। चार दिन पहले उसका शव हैदराबाद लाया गया। जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। जहां उसकी मौत हुई उसे दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक कहा जाता है।

सेक्टर-7 निवासी बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अनवर सैयद अली ने बताया कि शेहजाद उनका भांजा है। उसके पिता बीएसपी में नौकरी करते थे।