DJ fireworks banned in Moharram Urs and other religious programs raipur cg Waqf Board khabargali

रायपुर (खबरगली) मोहर्रम और अन्य इस्लामी धार्मिक आयोजनों को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने बड़ा निर्णय लिया है। बोर्ड ने मोहर्रम, उर्स और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में डीजे, धुमाल, बैंड-बाजा, आतिशबाजी तथा गैर-शरई गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की अपील जारी की है। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी धार्मिक आयोजन इस्लामिक परंपराओं, कुरान, हदीस और शरीयत के अनुसार ही संपन्न किए जाएं। धार्मिक कार्यक्रमों की गरिमा और पवित्रता बनाए रखना सभी समितियों और आयोजकों की जिम्मेदारी है।ब