हजारों राशनकार्डधारियों को मिलेगी राहत खबरगली Now

 रायपुर (खबरगली) सार्वजनिक वितरण प्रणाली को आसान और सुविधाजनक बनाने की दिशा में राजधानी में स्मार्ट राशनिंग की पहल को आगे बढ़ाया जा रहा है। अब जोरा में भी राशनकार्डधारियों को ग्रेन एटीएम के जरिए 24 घंटे चावल लेने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए नई ग्रेन एटीएम मशीन स्थापित कर दी गई है। हालांकि जिस भवन में रखा गया है, अभी उसका कार्य चल रहा है। दिवाली तक इसका उद्घाटन किए जाने की तैयारी है। मशीन शुरू होने के बाद क्षेत्र के हजारों राशनकार्डधारियों को राशन दुकान खुलने और निर्धारित समय का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वे अपनी सुविधा के अनुसार एटीएम से चावल प्राप्त कर सकेंगे। लंबी लाइन नहीं