including three young children. kawardha hindi news latest news khabargali

कवर्धा ( खबरगली) महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए भंडारा जिला अस्पताल में  भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों से 19 महिलाएं पोला उत्सव में शामिल होने के लिए पिकअप वाहन से नागपुर जा रही थीं। इसी दौरान भंडारा जिले के लखनी तालुका के पिंपलगांव रोड पर भाऊ ढाबा के पास पिकअप और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई।