बिलासपुर (खबरगली) बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोन में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. जब उनके घर की बेटी की लाश कमरे में फांसी के फंदे पर झूलती मिली। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सोन निवासी सुखीराम पटेल की 17 वर्षीय बेटी ईश्वरी पटेल की लाश रविवार की सुबह उसके कमरे में फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली है। परिजनों के अनुसार सभी रात में खाना खाकर सो गए थे। सुबह 6 बजे जब परिजन सो कर उठे तो बेटी ईश्वरी का कमरा बंद था।
- Today is: