कलेक्टर संजीव कुमार झा

अम्बिकापुर(khabargali)। गोठनो में तैयार वर्मी खाद केसीसी के माध्यम से खरीदने की सुविधा से किसानों को राहत मिली है। किसानो को अब नगद राशि देकर वर्मी खाद खरीदना नही पड़ेगा।

कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा किसानों से केसीसी के माध्यम से वर्मी खाद खरीदने जरूरी तैयारी कर किसानो को सूचित कर दिया गया है। किसानों को सूचना मिलते ही बड़ी मात्रा में खाद खरीदना शुरू कर दिया है। लखनपुर जनपद के 52 किसानों ने करीब 1146 क्विंटल वर्मी खाद खरीदा है।