क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुए शव खबरगली Couple commits suicide by jumping in front of train in Balod

बालोद (खबरगली ) बालोद जिले में  चोरहापड़ाव रेल्वे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने एक साथ कूदकर प्रेमी और प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली।  दोनों के शव बुधवार सुबह रेलवे ट्रेक पर क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुए हैं। 

जानकारी के मुताबिक, चोरहापड़ाव रेलवे स्टेशन के पास ट्रेक पर आज सुबह दो शव मिले हैं।  घटना से लोगों में सनसनी फैल गई है। सूचना पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर तहकीकात शुरू कर दी है।  प्रारंभिक जांच में दोनों प्रेमी होने की बात सामने आई है।