कुलपति डाॅ. ममता चंद्राकर

खैरागढ़ (khabargali) इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की वर्तमान कुलपति, प्रख्यात लोकगायिका, पद्मश्री से सम्मानित डाॅ. ममता (मोक्षदा) चन्द्राकर ने 24 जुलाई 2022 को अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। उनका दो सालों का यह कार्यकाल कोरोना जैसी विपदा के बावजूद सफलता व उपलब्धियों से भरा रहा।