khabargali

रायपुर की विशेष CBI अदालत में पेशी पर टिकी नजरें; CM विष्णुदेव साय बोले- पूछताछ में सामने आएंगे कई बड़े नाम

रायपुर/नई दिल्ली (खबरगली)। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के प्रमुख आरोपी सौरभ चंद्राकर की भारत वापसी के साथ ही इस बहुचर्चित मामले में हलचल तेज हो गई है। ओमान से भारत लाए गए सौरभ का कथित 'पुष्पा स्टाइल' वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। गिरफ्तारी के दौरान उसका बेफिक्र अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। लेकिन इस वीडियो से कहीं ज्यादा चर्चा अब उन सवालों की है, जिनके जवाब जांच एजेंसियां सौरभ से पूछता