महतारी वंदन योजना में बड़ा बदलाव

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार योजना का दायरा बढ़ाने की तैयारी में है। योजना से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी इसके लाभ के दायरे में शामिल किए जाने की तैयारी है। इस बदलाव के लागू होने के बाद ऐसी महिलाओं को भी हर महीने एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलने का रास्ता खुल सकता है।