Mahima Verma Srivastava

अंतर्राष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच की मध्यप्रदेश इकाई द्वारा कहानी संवाद का ऑनलाइन गूगल गोष्ठी

 "कहानी को कहानी की तरह लिखा जाना चाहिए।" - डॉ निरंजन श्रोत्रिय

भोपाल (khabargali) अंतर्राष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच की मध्यप्रदेश इकाई द्वारा कहानी संवाद का ऑनलाइन गूगल गोष्ठी के माध्यम से आयोजन किया गया। प्रत्येक माह आयोजित होने वाला यह आयोजन इस बार कहानी की कार्यशाला में उस समय परिवर्तित हो गया जब समीक्षकों ने कहानियों की सारगर्भित और विस्तृत समीक्षाएँ की।