many rules will change from live-in to employment

भोपाल (खबरगली ) मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए विधानसभा ने यूसीसी विधेयक पारित कर दिया है। अब राज्यपाल और उसके बाद राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद यह कानून लागू होगा। कानून लागू होते ही शादी के रजिस्ट्रेशन से लेकर लिव-इन रिलेशन, सरकारी और निजी नौकरी के रिकॉर्ड तथा संपत्ति विवादों तक कई महत्वपूर्ण नियम बदल जाएंगे। खास बात यह है कि मध्य प्रदेश, यूसीसी लागू करने की दिशा में आगे बढ़ने वाला चौथा भाजपा शासित राज्य बन गया है।