मोहन चरण माझी होंगे ओडीसा के नए मुख्यमंत्री

केवी सिंह देव और प्रवती परिदा होंगे डिप्टी सीएम

भुवनेश्वर (khabargali) ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने मोहन चरण माझी को अपना नेता चुन लिया है। वह ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे। उनके साथ बुधवार को दो डिप्टी सीएम भी शपथ लेंगे। केवी सिंह देव और प्रवती परिदा डिप्टी सीएम की भूमिका में होंगे। भाजपा यहां पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।