नेपाल त्रासदी में अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता लापता

अंबिकापुर(खबरगली) नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बाद कई तीर्थयात्रियों के लापता होने की खबर सामने आई है। इनमें छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की रहने वाली डॉ. मीना गुप्ता भी शामिल हैं। डॉ. मीना गुप्ता अंबिकापुर के वरिष्ठ भाजपा नेता और नगर निगम के एल्डरमैन करताराम गुप्ता की बेटी हैं। परिवार का उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है।