निगम को मिला प्रक्रिया पूरी करने का पत्र खबरगली E-buses to run in Raipur soon; Municipal Corporation receives letter to complete the process. raipur chhattisgarh khabargali

रायपुर (खबरगली ) लंबे इंतजार के बाद राजधानी में अब ई-बसें चलने की संभावना बढ़ी है। दो साल पहले प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत रायपुर नगर निगम क्षेत्र में चलाने के लिए 100 ई-बसें देने की घोषणा की गई थी, लेकिन आज तक नहीं मिली। अब जाकर राज्य शासन ने एलओए यानी लेटर ऑफ ऑर्डर निगम के लिए जारी किया है।