नशे में धुत आरोपियों ने की हवाई फायरिंग; पुलिस ने 2 घंटे में दबोचा

रायपुर (खबरगली ) राजधानी के थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत कटोरा तालाब में बीती रात दहशत का माहौल बन गया। 25 फरवरी की रात लगभग 10:00 बजे एक महिला द्वारा संचालित ब्यूटी पार्लर एवं स्पा में दो अज्ञात युवकों ने जमकर उत्पात मचाया।