NHM कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

रायपुर (खबरगली) राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों को बीमा सुरक्षा प्रदान करने संबंधी आदेश जारी कर दिया गया है। 13 जून को आयोजित प्रदेश स्तरीय एनएचएम कर्मचारी महासम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा की गई घोषणा पर अब अमल शुरू हो गया है।