ऑनलाइन परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को परिणाम का इंतजार खबरगली Teachers to join Atmanand schools this month; candidates await results following online examination latest news khabargali

रायपुर (खबरगली)  प्रदेश के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट सोमवार को जारी किया जाएगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति और ज्वाइनिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। विभाग की तैयारी के अनुसार इसी माह चयनित शिक्षकों और कर्मचारियों को स्कूलों में ज्वाइनिंग दी जा सकती है।