पिता-पुत्री की ट्रेन से कटकर मौत

उन्नाव (ख़बरगली) उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां 50 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 14 वर्षीय बेटी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।  घटना 23 फरवरी की रात गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सहजनी क्रॉसिंग के पास हुई। रात करीब 8:45 बजे रेलवे ट्रैक के किनारे दोनों के शव पड़े मिले. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।