पोलियो खुराक

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 19 से 21 तक..ब्लॉक स्तर तक हुई पल्स पोलियो अभियान की तैयारी

कोरबा (khabargali) राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान 19 से 21 जनवरी तक प्रदेशभर में चलाया जाएगा। अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी जाएगी। इसी क्रम में कोरबा में 1.77 लाख से ज्यादा बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसकी तैयारी ब्लॉक स्तर तक कर ली गई है।