प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी

रायपुर (खबरगली) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अन्नदाता की समृद्धि ही विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा, आत्मविश्वास और सम्मान का संचार कर रही है। मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले के कुनकुरी में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में भाग लेकर प्रधानमंत्री द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी किए जाने के अवसर पर सहभागिता की। इस दौरान देशभर के करोड़ों किसानों के खातों में राशि का सीधा हस्तांतरण किया गया।