up from the previous 265 hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ के तीन शासकीय मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर (पीजी) की 33 सीटें बढ़ी हैं। रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर के इन कॉलेजों में पहले कुल 265 सीटें थीं, जो अब बढ़कर 298 हो गई हैं। इससे 33 और डॉक्टरों को प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञता हासिल करने का अवसर मिलेगा।