रायपुर के इन इलाकों में बनेगी नई ‘4-लेन’ सड़कें


रायपुर (खबरगली) राजधानी में बढ़ते यातायात दबाव और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए प्रमुख इलाकों में नई फोरलेन सड़कों का निर्माण किया जाएगा। मोवा से सेरीखेड़ी तक फोरलेन 100 करोड़ रुपए, लाभांडी से सड्डू वाया कचना होकर 100 करोड़ रुपए की लागत से, चंदनीडीह से सरोना, रायपुरा महादेव घाट तक बायपास रोड का निर्माण किया जाएगा। इन क्षेत्रों में प्रस्तावित सड़कों के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने प्लान तैयार किया है।

तेजी से बढ़ रहा इन क्षेत्रों में यातायात