रायपुर के राजीव लोचन श्रीवास्तव केंद्र सरकार के स्टील एडवाइजरी बोर्ड में राष्ट्रीय डायरेक्टर नियुक्त छत्तीसगढ़

रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रोहिणीपुरम निवासी राजीव लोचन श्रीवास्तव को केंद्र सरकार ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। शाश्वत हिंदू जागृति के राष्ट्रीय संयोजक श्रीवास्तव को लौह और इस्पात मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'स्टील उपभोक्ता फोरम' के स्टील एडवाइजरी बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही उन्हें 'Iron and Steel Assessment Rating Board' का राष्ट्रीय डायरेक्टर भी नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। केंद्र सरकार की तरफ से उन्हें अगले तीन वर्षों के लिए इस महत्वपूर्ण पद पर कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई ह